ईद के मौके पर कोकवोवन पुलिस स्टेशन की ओर से महिलाओं को नए कपड़े दिए गए
दुर्गापुर : ईद के पावन अवसर पर कमिश्नरेट के विभिन्न थाना पुलिस की ओर से जरूरतमंद लोगों में वस्त्र बांटे जा रहे हैं | इस क्रम में कोकवोवन थाना पुलिस की ओर से थाना परिसर में 200 महिलाओं मे साड़ी वितरण किया गया | इस अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी (दुर्गापुर) सुबीर रॉय,सीआई (बुदबुद) बिकादर सान्याल,थाना प्रभारी मैनुल हक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। ईद के मौके पर नए कपड़े पाकर वे काफी खुश दिखे | उपस्थित अधिकारियों ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?